Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर जिले के देबारी रेलवे स्टेशन के आगे मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन की चपेट में आने से चंदेसरा निवासी लोकेश की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकेश पुत्र पिंकू के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लोकेश रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।