ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

पति पत्नी के बीच आए दिन होता था झगड़ा

 | 
death

भीलवाड़ा जिले के रायला की रेल्वे फाटक के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक युवक 25 वर्षीय उदी बढ़पुरा थाना क्षेत्र ईटावा निवासी अंकित यादव अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। मदिरा का सेवन कर पत्नी के साथ मारपीट करता था इससे परेशान होकर दोनों पति पत्नी रायला में ही अलग अलग जगह रह रहे थे। 

मृतक युवक की पत्नी ने कहा कि 2 छोटे बच्चे है जिसका लालन पालन करने के लिए वह रोज की तरह मंगलवार सुबह फैक्ट्री में काम करने जा रही थी अचानक रेलवे ट्रैक पर पति अंकित को दो टुकड़ों में देखा तो जोर जोर से फुट कर रोने लगी।  

वही आस पास कॉलोनी में रहने वाले लोगो को पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुच जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को रायला की श्री श्याम सेवा संस्थान एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News