नहाने उतरे व्यक्ति की मछली के जाल में फंसकर मौत

घटना गोगुन्दा के कटार गांव की हैं

 | 
gogunda

उदयपुर 27 मार्च 2024 । ज़िले के गोगुन्दा ब्लॉक में एक व्यक्ति की पानी में नहाने के लिए उतरने के दौरान मछली पकड़ने की जाल में फंसने सें मौत हो गईं।घटना गोगुन्दा के कटार गांव की हैं। 

gogunda

जानकारी के अनुसार मृतक मोहनलाल पानी के अंदर उतरा था लेकिन अचानक सें मछुआरे की जाल एवं जंगली घास में फंस गया और डूब गया। राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम पिछले 52 घंटे से निरंतर मृतक की तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थीं, जिसके बाद टीम को मृतक मोहनलाल के शव को पानी सें बाहर निकलने में सफलता हासिल हुई। 

gogunda

इसके शव को बुधवार दोपहर 12.30 बजे गोताखोरो की टीम द्वारा बाहर निकाला गया और मुर्दाघर में शिफ्ट किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News