अलसीगढ़ में 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
उदयपुर 14 अप्रैल 2026। ज़िले के नाई थाना क्षेत्र के रामवास पाई, अलसीगढ़ के पास एक युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को मिली।
सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस थाना नाई को सुपुर्द कर दिया।
रेस्क्यू टीम में वाहन चालक बने सिंह गुर्जर, गोताखोर रवि शर्मा, कैलाश गमेती और मुकेश सेन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
मृतक की पहचान शंकर लाल पुत्र केशु लाल हीरावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामवास पाई के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#UdaipurNews #Alsigarh #RajasthanNews #UdaipurBreaking #NaiThana #RamwasPai #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #UdaipurCity #LocalNewsRajasthan #UdaipurToday #MewarNews
