उदयसागर झील में सेल्फी लेते समय युवक की डूबकर मौत

रेस्क्यू टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया

 | 

उदयपुर 5 सितंबर 2025 । आज शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उदय सागर झील किनारे एक 27 वर्षीय युवक सेल्फी लेते समय बहती नदी में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में लाइन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर से बरामद किया गया। पुलिस थाना प्रतापनगर को शव सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मृतक की पहचान गोपी लाल निवासी भल्लों का गुड़ा, उम्र करीब 27 वर्ष, के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम में वाहन चालक सुरेश सालवी, गोताखोर हितेश सोलंकी, महेंद्र सिंह मसानी, भवानी शंकर वाल्मीकि, सुनील खटीक और बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया शामिल रहे।

#Udaipur #BreakingNews #UdaisagarLake #Rajasthan #SelfieAccident #DrowningCase #UdaipurNews #RajasthanNews#UdaipurTimes

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal