फतहसागर झील में युवक ने लगाई छलांग

एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद

 | 
man jumped into fatehsagar

उदयपुर 21 जुलाई 2025। शहर की फतहसागर झील से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार रात करीब 11:30 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फतहसागर झील की पाल पर अपनी बाइक और मोबाइल रख झील में छलांग लगा दी। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव झील से बाहर निकाला गया। शव को अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू टीम में वाहन चालक मोहन सिंह राणावत, गोताखोर हितेश सोलंकी, विक्रम सिंह सरदार, धर्मेंद्र यादव, विनोद डांगी, मनीष सेन, कपिल सालवी, मनोज जीसी, प्रवीण सिंह राठौड़, भवानी शंकर वाल्मीकि और बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया मौजूद रहे।

मृतक की पहचान सूर्य प्रकाश मेनारिया पुत्र उदयलाल मेनारिया, निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।