आयड़ नदी में युवक 6 घंटे तक चट्टान पकड़कर फंसा रहा
प्रशासन व सेना ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
उदयपुर, 6 सितंबर 2025। आयड़ नदी में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। FCI गोदाम के पास नदी में अचानक तेज बहाव आने से तीन युवक बीच नदी में फंस गए। इनमें से दो युवक किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक पानी के तेज वेग में फंस गया। वह करीब 5 घंटे तक नदी के बीच चट्टान पकड़कर बैठा रहा।
सूचना मिलते ही प्रशासन, राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, एसडीआरएफ, सेना के जवान और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं। नदी का जलस्तर ज्यादा होने से बचाव कार्य में कठिनाई आई, लेकिन लगातार 6 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू के बाद युवक को तुरंत महाराणा भोपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राहत कार्य के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी तरह का जोखिम न लें।
#UdaipurNews #AyadRiver #FloodRescue #UdaipurRains #SDRF #IndianArmy #UdaipurUpdates #UdaipurTimes
