मांडवा थाना क्षेत्र के साबरमती बांध की नदी में डूबा युवक

3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला
 | 

उदयपुर 13 अप्रैल 2026। ज़िले के मांडवा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां साबरमती बांध की नदी में डूबे युवक का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रविवार दोपहर लगभग 3 बजे एक व्यक्ति नदी में डूब गया था। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रण दीपेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर तत्काल रेस्क्यू टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया।

टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस थाना मांडवा को सुपुर्द कर दिया।

रेस्क्यू टीम में वाहन चालक मोहन सिंह राणावत, बने सिंह गुर्जर, रवि शर्मा, भवानी शंकर वाल्मीकि और मुकेश सेन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। इस दौरान बने सिंह गुर्जर और भवानी शंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मृतक की पहचान कर्मा पुत्र साजा, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Mandwa #SabarmatiDam #DrowningCase #BreakingNewsRajasthan #UdaipurPolice #CivilDefence #LocalNewsUdaipur #RajasthanUpdates #AccidentNews #RescueOperation #UdaipurToday

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News