एंटी स्मोक गन द्वारा छिड़काव से कई दुपहिया वाहन धारी फिसले

नगर निगम की एंटी स्मोक गन द्वारा किया पानी का छिड़काव

 | 
accident

उदयपुर 1 फ़रवरी 2024 । शहर में गुरुवार सुबह पानी का छिड़काव कर रही नगर निगम की एंटी स्मोक गन की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।  दरअसल नगर निगम द्वारा शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी स्मोक गन द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

इसी को लेकर गुरुवार सुबह कोर्ट चौराहे से भूपालपुरा रोड पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था पानी के छिड़काव से सड़के, गली पहले से अधिक फिसलन भरी हो गई। जिसकी वजह से आधा दर्जन दुपहिया वाहन धारी फिसल गए जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटे भी आई है। 

वहीं लोगों ने पानी की छिड़काव का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News