उदयपुर 28 फ़रवरी 2026। ज़िले के ऋषभदेव क्षेत्र के बिलख तिराहे के पास शुक्रवार रात पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
तिराहे के समीप बलुआ रोड स्थित पहाड़ी क्षेत्र में देर रात अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
तेज लपटों के बीच उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला। उनके साथ ग्राम पंचायत प्रशासक मनीष मीणा, ऋषभदेव थाना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहाड़ी पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गए। अधिकारियों की सक्रियता को देखकर आसपास के ग्रामीण युवक भी सहयोग के लिए आगे आए।
इस दौरान जंगल में पेड़ों की टहनियां तोड़कर झाड़ू बनाकर आग को पीट-पीटकर काबू करने का प्रयास किया गया, ताकि आग आगे न बढ़ सके। करीब चार हेक्टेयर क्षेत्र में फैली इस आग से जंगल की सूखी घास जलकर खाक हो गई।
करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। पुलिस विभाग से ASI अनिल मीणा, हेड कांस्टेबल शंकर मीणा, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह चौहान और वीरभद्र सिंह शकावत, ग्राम पंचायत से यशवर्धन सिंह तथा वन विभाग से प्रवीण सिंह झाला व पंकज मीणा सहित गांव के युवक संदीप पहाड़, अंकुश मीणा, जय भोई और विकास मीणा ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#Udaipur #Rishabhdev #BilakhTiraha #ForestFire #RajasthanNews #UdaipurNews #BreakingNews #FireIncident #HillFire #Rajasthan #UdaipurUpdate #LocalNews #EmergencyResponse #ForestDepartment #PoliceAction #FireControl #RuralNews #RajasthanBreaking #UdaipurToday #NewsUpdate