जर्जर पेड़ गिरने से दूध वाला घायल

पेड के गिर जाने से मार्ग भी बाधित हो गया
 | 
tree falls on milkman

उदयपुर 16 मई 2024। शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेवाश्रम पुलिया के नीचे बरसों पुराना जर्जर पेड़ नीचे गिरने से दूध वाला गंभीर रूप से घायल हो गया। 

tree falls

दरअसल सेवाश्रम पुलिया के नीचे से रोजाना की तरह दूधवाला गुजर रहा था उसी दौरान तेज हवा के चलते जर्जर पेड़ जमीन से उखड गया ओर सड़क पर आ गिरा। उसी दौरान वहां से गुजर रहा दूध वाला पेड़ की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

Tree falls

घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की भीड जमा हो गई और लोगों ने दूध वाले को वहां से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तो वहीं दूसरी ओर पेड़ के उखड जाने से वहां पर स्थापित बावजी प्रतिमा भी उखड गई। पेड के गिर जाने से मार्ग भी बाधित हो गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News