प्रतापनगर-एकलिंगपुरा बाइपास पर सीमेंट से भरा मिनी ट्रक पलटा

 | 
Accident

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर शहर के प्रतापनगर-एकलिंगपुरा बाइपास पर शनिवार को सीमेंट से भरा तेज रफ्तार मिनी ट्रक अचानक पलट गया। चलते वाहन का टायर पंचर होने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरे सीमेंट के कट्टे सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दूसरा वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया।

जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक प्रतापनगर से एकलिंगपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर पंचर होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। ट्रक सड़क पर पलटते ही सीमेंट के कट्टे गिरकर फट गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News