Update: विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कार हादसे का शिकार, विधायक घायल, 4 हिरासत में
विधायक के PA और ड्राइवर भी घायल, टक्कर मारने वाली कार को लिया कब्ज़े में, 4 हिरासत में
उदयपुर 30 अगस्त 2025। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी की कार का शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया।
हादसा उदयपुर के अंबेरी के पास हुआ, जब एक गुजरात नंबर की गाड़ी ने कट पर टर्न लेते समय विधायक की कार को टक्कर मार दी। कार में विधायक दीप्ति माहेश्वरी, उनके PA जय और ड्राइवर धर्मेंद्र सवार थे। तीनों को उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की स्थिति:
- -विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी: पसलियों में फ्रैक्चर आया है और उन्हें ICU में रखा गया है।
- - PA जय: सिर में चोट आई है।
- - ड्राइवर धर्मेंद्र: जख्मी हैं।
हादसे के बाद विधायक और उनके साथियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
दुर्घटना में टक्कर मारने वाली कार को लिया कब्ज़े में, 4 हिरासत में
उदयपुर की सुखेर पुलिस ने उस ब्लैक TUV गाड़ी को कब्जे में लिया है, जिससे हादसा हुआ था। यह गाड़ी गुजरात नंबर की है। पुलिस ने इसमें सवार इमरान खान (33), उस्मान गनी (25), मोहम्मद इमरान (44) और सागर लोहार (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी मैकेनिक का काम करते हैं और उदयपुर के ही निवासी हैं।

#DeeptiKiranMaheshwari #RajsamandMLA #UdaipurAccident #GeetanjaliHospital #BreakingNews #RajasthanNews #MLANews #RoadAccident