देबारी में ट्रेलर की टककर से बाइक सवार की मौत

घटना के बाद मोके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लोगों ने घटना को लेकर काफ़ी आक्रोश व्यक्त किया

 | 
accident

उदयपुर 2 फ़रवरी 2024 । जिले के देबारी में पिंडवाड़ा हाईवे पर शुक्रवार को ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 10 फिट तक घसीटता हुआ चला गया। हादसे में बाइक सवार की मोके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद मोके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना को लेकर काफ़ी आक्रोश व्यक्त किया। 

बताया जा रहा है कि उदयपुर की ओर एक ट्रेलर को पिंडवाड़ा हाईवे की तरफ जाना था। चालक ने अचानक से ट्रेलर को पिंडवाड़ा हाईवे की ओर मोड़ दिया।  इस दौरान ट्रेलर का कोना बाइक को लग गया और बाइक सवार असंतुलित हो गया। ट्रेलर के साथ बाईक और बाइक सवार घसीटा हुआ 10 फीट दूर चला गया।  

घटना के बाद युवक के दो टुकड़े हो गए। हालांकि इस दौरान वो दर्द से कहहराता रहा लेकिन मेडिकल टीम आने से पहले मोके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद जमा भीड़ ने काफ़ी आक्रोश जताया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मोके से फरार हो गया। 

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अलवर निवासी मनोज कुमार झाटोन के रूप में हुई है। मनोज ने कुछ समय पहले ही शहर के गोविंदम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी शुरू की थी और घटना के समय भी वह कंपनी के ही किसी काम से पिंडवाड़ा वाले रोड पर देबारी की ओर जा रहा था ।

प्रताप नगर थाना पुलिस के अमर सिंह ने बताया कि मृतक मनोज अलवर जिले का रहने वाला फिलहाल शहर के आर के पुरम इलाके में गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पास में किराए के मकान में रहता था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News