बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

इसी स्थान पर एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जबकि दो अन्य युवकों को मामूली चोटें
 | 

उदयपुर 1 मई 2026। ज़िले में बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा झाड़ोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 58-E पर उंडावेला गांव के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ। बाघपुरा के माणस निवासी युवक प्रकाश भूदरा की गुरुवार सुबह सगाई हुई थी। वह अपने दोस्तों को बाइक पर छोड़ने जा रहा था, तभी अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रकाश सगाई कार्यक्रम के बाद शाम को दोस्तों को झाड़ोल छोड़ने के लिए गया था। वापसी के दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पास ही दीवार से जा टकराई। इससे उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

इसी हाईवे पर उंडावेला गांव के पास गुरुवार दोपहर एक अन्य हादसा भी हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया, जबकि दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से झाड़ोल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल केशुलाल निवासी नेनवारा को उदयपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं बाघपुरा थाना क्षेत्र के बारी गांव में देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

#UdaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #BikeAccident #Jhadol #NH58E #UdaipurBreaking #RajasthanPolice #AccidentNews #LocalNewsUdaipur #UdaipurUpdates #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News