तेज़ कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
गोवर्धन विलास रोड पर हुई घटना
उदयपुर 5 मार्च 2026। शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक सड़क हादसा हो गया। रोड क्रॉस कर रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना रात करीब 10 बजे गोवर्धन विलास रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार बाइक नंबर GJ9 AJ2400 का सवार बीच सड़क को अचानक क्रॉस करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही कार नंबर RJ27 C-2897 से उसकी टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि कार चालक को बाइक के अचानक सामने आने का अंदाजा नहीं था। हालांकि उसने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक टक्कर हो चुकी थी। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार के सिर और हाथ में चोटें आई हैं।
हादसे में बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बाइक को साइड करवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
#UdaipurNews #UdaipurAccident #RoadAccident #RajasthanNews #GovardhanVilas #UdaipurCity #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #BreakingNewsUdaipur #UdaipurToday
