नेशनल हाईवे पर अचानक नीलगाय सामने आने से बाइक सवार घायल

घायल युवक की हालत गंभीर
 
 | 

उदयपुर 29 अप्रैल 2026। नेशनल हाईवे 58-ई पर अचानक सामने नीलगाय आने से एक बाइक सवार युवक बेकाबू होकर गिर गया। हादसे में युवक के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गया।

घटना मंगलवार देर रात करीब 10 बजे नाई थाना क्षेत्र के चोकड़िया गांव स्थित नेशनल हाईवे 58-ई की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। कॉन्स्टेबल गिरधारी प्रजापत और पप्पू मीणा ने गांव के ही एक व्यक्ति की मदद से घायल युवक को तुरंत नाई अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी गई।

प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे एमबी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर में चार टांके आए हैं, जबकि छाती में गहरी चोट लगी है।

परिजनों ने बताया कि घायल युवक जगमाल पुत्र राम भाकरिया निवासी कीरत है, जो हलवाई का काम करता है। वह उदयपुर शहर में एक शादी समारोह में काम करके वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

#UdaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #NilgaiAccident #UdaipurAccident #NH58E #BreakingNews #LocalNews #WildlifeOnRoad #UdaipurUpdates #RajasthanPolice #MBHospital #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News