Udaipur Local News | Rajsamand: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
UdaipurTimes, October 22, 2026 | Rajsamand News: स्विफ्ट डिजायर कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, चलती कार में अचानक आग भड़क उठी। गनीमत रही कि चालक (विनोद, पिता प्रहलाद बैरवा) समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी पिंटू लाल जाट एवं फायर अधिकारी राकेश यादव के निर्देशन में अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। Rajsamand News
आग बुझाने के अभियान में फायरकर्मी सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार और मनीष कुमार सरगरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन दल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे गाड़ी को अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया। UdaipurTimes Local News Update
समय पर चालक के बाहर निकलने और अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।