अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी नर्सिंग स्टूडेंट की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा

 | 
nursing student dies

उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल के नर्सिंग स्टूडेंट भारत कुमार मेघवाल पिता पारस राम मेघवाल उम्र 22 साल गुरुवार को बाइक से उबेश्वर जी जा रहा था इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत बाइक सवार खाई में गिर गया जिससे जालौर निवासी भरत कुमार मेघवाल की मौत हो गई।  

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठा एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर्सिंग स्टूडेंट थर्ड ईयर में था और उदयपुर के एमबी अस्पताल में नर्सिंग कर रहा था।  

मृतक के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। पीएम के दौरान मोर्चरी के नर्सिंग स्टूडेंट की भीड़ एकत्रित हो गई । पीएम के बाद परिजन शव पैतृक गांव जालौर लेकर रवाना हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News