पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

सलूंबर के लसाडिया थाना क्षेत्र के रेलवाड़ा कुड़ी स्थित बांसी मुख्य रोड पर हुआ

 | 
accident

सलूंबर 7 दिसंबर 2023। ज़िले के लसाड़िया थाना क्षेत्र में बीती रात पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा रेलवाड़ा कुड़ी स्थित बांसी मुख्य रोड पर हुआ। जब पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया।

टक्कर से युवक बाइक से दूर उछलकर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोट लगने से आसपास राहगीरों की मदद से तुरंत लसाड़िया सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक का नाम लकुकालेवा के रोन फला निवासी 35 वर्षीय खेमराज मीणा बताया जा रहा है। घटना के बाद एएसआई राजेन्द्र प्रसाद मीणा जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। 

जानकारी के अनुसार टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है जहां गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट लेने के बाद पुलिस पिकअप चालक को पकड़ने की तलाश में जुटी है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News