सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे स्थित मयूर धागा मिल के सामने उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई

 | 

उदयपुर 4 मार्च 2026। ज़िले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में सराडा थाने में तैनात कांस्टेबल प्रवीण भगोरा की मौत हो गई।  

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सराडा में तैनात कांस्टेबल प्रवीण एक स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के सिलसिले में ऋषभदेव थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे स्थित मयूर धागा मिल के सामने उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कांस्टेबल प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। सुबह परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। कांस्टेबल प्रवीण का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भूधर में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal