राजसमंद: छापली में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, चालक के चपेट में आने की आशंका

टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई
 | 
rajsamand

राजसमंद 5 मई 2026। ज़िले के दिवेर थाना क्षेत्र के छापली में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर से अजमेर की ओर जा रहा केमिकल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया और मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। टैंकर में भरे केमिकल के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे हालात और भी गंभीर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर में चालक सहित अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे, लेकिन आग की तीव्रता के चलते अभी तक किसी का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक आग की चपेट में आ गया हो सकता है।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन द्वारा क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनज़र घेराबंदी कर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News