राजसमंद में दर्दनाक हादसा: विद्युत विभाग की पिकअप से टकराई बाइक, युवक की मौत
Udaipur Times, Rajsamand Accident News: 1 जून 2026। जिले के तकड़ियों का गुड़ा मंडी क्षेत्र में विद्युत विभाग की एक पिकअप और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। गो-रक्षक प्रवीण सिंह चुंडावत, दलपत सिंह और बाबूलाल मेघवाल सहित अन्य युवाओं ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।
हालांकि युवक की हालत बेहद गंभीर होने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं घायल की मदद के लिए आगे आए युवाओं की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
