हल्की बारिश में ही छोटी ब्रह्मपुरी में मकान का छज्जा टूटा

कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त 

 | 
roof falls on car

उदयपुर 24 जून 2024 । शहर में हुई प्री मानसून की हल्की बारिश में ही अंदरूनी शहर के कच्चे मकान भरभरा कर गिरने लगे है। नगर निगम को भी इन कच्चे और कई जगहों पर आधे टूटे हुए मकान मालिकों को पाबंद करते हुए कड़े एक्शन लेने चाहिए वरना ये किसी की जान ले लेंगे। 

बीती रात हुई हल्की बारिश में सूरजपोल इलाके की छोटी ब्रह्मपुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान का छज्जा टूटकर नीचे खड़ी कार पर जा गिरा जिसमें कार क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई है। 

roof falls on car

बताया जा रहा है कि छोटी ब्रह्मपुरी में एक मकान का छज्जा काफी हद तक टूटने को कगार पर ही था ऐसे में रात को हुई बारिश से कमजोर होकर गिर गया। हादसे के वक़्त छज्जे के नीचे एक कार खड़ी थी जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। 

इन हादसों से सबक लेकर नगर निगम को भी मानसून शुरू होने से पहले शहर के अंदरूनी इलाको में कच्चे मकानों की मरम्मत या उन्हें गिराने का बंदोबस्त कर लेना चाहिए, अगर अभी निगम नही जागा तो ये एक बड़े हादसे का सबब बन सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News