सायरा उप प्रधान भारत सिंह की दुर्घटना में मौत

गोगुंदा उदयपुर हाईवे पर चोर बावड़ी के यहां कीर्ति राज होटल के सामने हुई दुर्घटना

 | 
accident

उदयपुर 9 दिसंबर 2023। ज़िले के गोगुंदा से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां देर रात सायरा उप प्रधान भारत सिंह बरवाड़ा की दुर्घटना में मौत हो गई। 

सायरा उप प्रधान भारत सिंह गोगुंदा की एक होटल में किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में आए हुए थे और देर रात करीब 1:00 पार्टी खत्म होने के बाद वापस उदयपुर की ओर जा रहे थे। तभी गोगुंदा उदयपुर हाईवे पर चोर बावड़ी के यहां कीर्ति राज होटल के सामने उदयपुर की ओर से तेज रफ्तार आए तेल के टैंकर ने इनकी कार को चपेट में ले लिया।  

हादसे में भारत सिंह बरवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए और हाइवे पर अफरा तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ भी  जमा हो गई। सूचना पर गोगुंदा थाने के एएसआई श्रवण सिंह, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला,108 एंबुलेंस के पायलट सोहन सिंह राजपूत व ईएमटी नंदकिशोर मौके पर पहुंचे जहां पुलिस हाइवे टीम व 108 कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचया जहां इलाज के दौरान अल सुबह उनकी मौत हो गई। 

परिजनों ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी जिस पर गोगुन्दा पुलिस जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंची जहां परिजनों से मिली रिपोर्ट के आधार पर शव का गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुर सहित आसपास के कांग्रेस के बड़े नेता भी जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। 

वहीं पुलिस ने टेंकर को ज़ब्त कर टेंकर के चालक को डिटेन कर लिया जिनसे पूछताछ शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News