तेज़ गति कार ने स्कूटी सवार बुज़ुर्ग को लिया चपेट में
घायल बुज़ुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
उदयपुर 2 जनवरी 2024। धानी ट्यूर कंपनी की कार ने पुलिस लाइन दक्षिणी गेट के सामने एक स्कूटी सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। जिससे बुज़ुर्ग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार तेज गति से आते हुए सामने से आ रही गाडियो को अपनी चपेट में लेते हुए स्कूटी सवार बुजुर्ग की स्कूटी पर कर चढ़ा दी। बताया जा रहा ही की कार ड्राइवर नशे में धुत था। कार इतनी तेज गति में थी कि स्कूटी के ऊपर चढ़ गई और स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
वहीँ राहगीरों सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।