पटेल सर्कल पर पटाखे से स्कूटी में लगी आग

कोई जनहानि नहीं हुई 
 | 
scooty catches fire

उदयपुर 7 नवंबर 2024 । शहर के पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यलय के बाहर एक स्कूटी मे अचानक आग लग गई। पार्टी कार्यलय मे मीटिंग मे मौजूद कार्यकर्ताओ ने पानी के कैम्पर डाल तुरंत आग पर काबू पाया। आग पर तुरंत पानी डालने से बड़ी घटना होने से बच गई।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यालय मे मीटिंग के के बाद किसी ने पटाखे फोड़े जिससे पटाखे की चिंगारी स्कूटी ने पकड़ ली जिससे आग लगना सामने आ रहा है। बताया जा रहा हे की स्कूटी किसी भाजपा कार्यकर्ता की ही थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News