भीम के जस्साखेड़ा में दुर्घटना में कई लोग घायल
राजसमंद 20 अगस्त 2025। ज़िले के भीम उपखंड के जस्साखेड़ा ब्रिज पर NHI की लापरवाही के कारण एक ट्रेलर के गलत साइड में आ जाने से दो गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था। ट्रेलर ने पुल पर मौजूद दो गाड़ियों को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उमेश फौजदार तुरंत अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और फिर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया।
पुलिस के अनुसार 15 दिन पहले ब्रिज के ऊपर मलबा गिरा हुआ था जिसे हटाने का काम चल रहा था। लेकिन काम करने वालों ने बिना किसी चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा उपायों के काम किया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैl
पुष्कर से नाथद्वारा जा रही ट्रैवल्स बस को सामने से ट्रेलर की टक्कर मारने से घायल लोगो की पहचान जस्साखेड़ा निवासी गणपतसिंह पुत्र मोहनसिंह, उत्तर प्रदेश झांसी निवासी साबिर पुत्र बशारत, करेड़ा सीकरी निवासी दमयंती पत्नी हरनामसिंह, निकिता पुत्री दुर्गेश सिंह घायल हो गए।
घटना की सूचना पर भीम पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में गंभीर घायल गणपत सिंह को उपजिला चिकित्सालय भीम में प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
