माली कॉलोनी में तेज़ गति कार ने खड़ी हुई कार को मारी टक्कर
कोई जनहानि नहीं हुई
| Dec 26, 2023, 17:00 IST
उदयपुर 26 दिसंबर 2023। शहर के माली कॉलोनी में विनायक वाटिका के सामने एक तेज गति से आ रही ब्रिजा कार रोड के साइड में खड़ी अल्टो कार पर चढ़ गई और पलटी खा गई ।
यह तो गनीमत रही की उस समय रोड पर कोई लोग मौजूद नहीं थे अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी और चालक ने भी सीट बेल्ट लगा रखा था जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

घटना में दोनों कारे क्षतिग्रस्त हो गई वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। दोनों तरफ सड़क पर जाम देखने को मिला। मौके पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को साइड में किया गया।
