राजसमंद-उदयपुर हाईवे पर तेज़ रफ्तार ट्रेलर आगे चल रहे टेंकर से टकराया

चालक केबिन में फंसा

 | 
Accident

उदयपुर 20 सितंबर 2025। राजसमंद-उदयपुर हाईवे पर एक हादसा हो गया। नाथद्वारा से उदयपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर, देलवाडा  के पास आगे चल रहे टेंकर से तेज़ रफ्तार में जा टकराया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पीछे से टकराने वाले ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रेलर तेज गति में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। 

नागरिकों और प्रशासन की मदद से फंसे चालक को निकालने के प्रयास जारी हैं। इस घटना से फोर लेन पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।