अंबेरी में तेज़ गति ट्रेलर ने बाइक सवार भाई बहन को चपेट में लिया
उदयपुर 5 फरवरी 2026। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में अम्बेरी पुलिया के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक पर जा रहे भाई बहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और भाई को मामूली चोटे आई।
जानकारी के अनुसार पालड़ी चिकलवास निवासी 45 वर्षीय सविता अपने भाई 35 वर्षीय मुकेशदास के साथ बाइक पर नेगडिया में सामाजिक कार्य मे भाग लेकर बाइक पर घर लौट रहे थे। अंबेरी पुलिया के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे भाई बहन दोनों बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गए। भाई ने हेलमेट पहना हुए था इसलिए उसे मामूली चोटे आई लेकिन बहन के ऊपर से ट्रेलर के टायर गुजर जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस दुर्घटना की बाद ट्रेलर चालक मौके पर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया फिलहाल हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया जहां परिजनों की और से रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोपा है।पुलिस अब मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
