तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर
उदयपुर 24 फ़रवरी 2026। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी-पिंडवाड़ा हाईवे पर देबारी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान कार से आगे चल रहे एक अन्य वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे में कार सवार करीब पांच लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बोनट और पूरी बॉडी बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार लोग करीब 30 मिनट तक अंदर फंसे रहे। सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। टक्कर मारने वाला ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
#Udaipur #RoadAccident #Debari #Rajasthan #UdaipurNews #Debari #HighwayAccident #PublicSafety #RoadSafety #LocalNews
