सुखाड़िया सर्कल पर खड़े ठेले में देर रात लगी आग
उदयपुर 3 दिसंबर 2025। शहर के सुखाड़िया सर्कल चौराहे पर मंगलवार देर रात खड़े ठेले में अचानक आग लग गई। आग तेजी से भड़कने लगी, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते आस-पास खड़े अन्य ठेलों तक आग फैलने से रोक लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार देर रात किसी बंद ठेले में आग लगी और आग फैलते फैलते फास्ट फूड के ठेले को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ठेला पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग की सूचना वहां से गुजर रहे युवक रोहित कोठारी ने दी। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ठेला पूरी तरह राख हो गया। रोहित के अनुसार यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो आस-पास खड़े सभी ठेले आग की चपेट में आ जाते और बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है।
#Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #SukhadiaCircle #FireAccident #UdaipurLive #RajasthanNews #UdaipurUpdates #LocalNews #BreakingNews
