सागवान से लदा ट्रेलर चट्टान से टकराया, खलासी घायल

गोगुंदा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी 
 | 
accident

उदयपुर 16 मई 2026। गोगुंदा हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीर बावजी के समीप पिंडवाड़ा की ओर से उदयपुर जा रहा सागवान की लकड़ी से लदा हुआ एक ट्रेलर लंबे ढलान में अनियंत्रित होकर रोड किनारे चट्टान से टकरा गया।

हादसे में ट्रेलर का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस और हाईवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत गोगुंदा अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हाईवे लंबे ढलानों और तेज गति के कारण हादसों का लगातार शिकार बन रहा है। ट्रेलर चालक और खलासी की सुरक्षा को लेकर हाईवे पर सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता जताई जा रही है।

गोगुंदा पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और राहगीरों से अधिक सतर्क रहने की अपील की है।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News