मादड़ी ब्रिज पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल
उदयपुर 4 मई 2026। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी ब्रिज पर देर रात तेज़ रफ़्तार इनोवा कार और स्कूटी के बीच भिड़ंत में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए है।
जानकारी के अनुसार भिड़ंत के बाद इनोवा कार और स्कूटी की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन ब्रिज से नीचे गिर गए। इधर, सूचना के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने तीनो लोगो के शवों को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जबकि घायलों का इलाज एमबी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में से दो लोगो की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #MadriBridge #UdaipurAccident #RoadAccident #BreakingNews #AccidentNews #IndiaNews #LocalNews #SpeedKills #RoadSafety #Innova #ScooterAccident #PoliceInvestigation #MBHospital #Pratapnagar #UdaipurUpdates #RajasthanPolice
