ट्रेलर ने खड़ी हुई कारो को मारी टक्कर
उदयपुर 20 फ़रवरी 2026। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के उदय सागर चौराहे पर रात्रि को साकरोदा की तरफ से आ रहे हैं ट्रेलर ने उदय सागर चौराहे पर खड़ी इनोवा और क्रेटा कार को टक्कर मार दी।
यह पूरा घटनाक्रम एक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रेलर जो साकरोदा की तरफ से आ रहा था और .उदय सागर चौराहे पर एक बार तो आगे जाता है और वापस ब्रेक मार कर ट्रेलर को रिवर्स लेता है और वहां खड़ी इनोवा और क्रेटा कार को टक्कर मार देता है चौराहे की तरफ भाग जाता है। टक्कर से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह जब चालकों ने देखा तो होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि दोनों कारें उदयसागर के समीप होटलों में शादियां होने के चलते बाहर से गेस्ट को लेकर पहुंची थी। और कार चालक उदय सागर चौराहे पर गेस्ट हाउस के बाहर लगाकर ऊपर सो रहे थे इस दौरान रात को ट्रेलर चालक ने दोनों कारों को टक्कर मार दी। अब चालकों की ओर से थाने में रिपोर्ट देने के बाद पुलिस इस मामले की आगे कार्रवाई करेगी।
