ट्रेलर अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराया, दो घायल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना हाईवे ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है
 | 

उदयपुर 23 अगस्त 2025। उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ जिसमें कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गया और पलट गया। हादसा उदयपुर से करीब 27 किलोमीटर दूर होटल भव्या पैलेस के सामने देर रात करीब एक बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी उसमें बुरी तरह फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के ग्रामीण और गुजर रही गाड़ियों के चालक तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस का जाब्ता, हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, 108 एंबुलेंस और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर चालक और खलासी को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया।

हादसे के बाद रात में ही क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाने का ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह दुर्घटना हाईवे ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

#UdaipurAccident #PindwaraHighway #UdaipurNews #RoadAccident #HighwaySafety #UdaipurUpdates #HighwayAccident #UdaipurToday

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal