गंगापुर भीलवाड़ा में ट्रैवल्स बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई

ड्राइवर समेत 19 घायल 
 | 
bus overturn

भीलवाड़ा से गुजर रहे नेशनल हाईवे 758 पर मंगलवार सुबह सवारियों से भरी हुई ट्रैवल्स बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस ड्राइवर और उसका साथी सहित 19 लोग घायल हो गए है। 

हादसे की सूचना पर गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित हो गया।

गंगापुर थाना प्रभारी नरेंद्र जैन ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर सहाड़ा के पास सुबह राजदीप ट्रैवल्स की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस का ड्राइवर और उसका साथी गंभीर घायल हुए है। दोनों को उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं 17 सवारियों को भी काफी चोट आई है। सभी को गंगापुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि यह बस अहमदाबाद से भीलवाड़ा की तरफ जा रही थी। आशंका है कि बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी। इस कार से यह हादसे हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News