तेज़ रफ़्तार ने ट्रोले कार को लिया चपेट में, दोनों युवको की मौत

सुखेर टनल के पास हुआ हादसा 

 | 
accident

उदयपुर 23 दिसंबर 2023।  शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित सुखेर टनल में देर रात करीब 3 बजे कुंभलगढ़ से उदयपुर अपनी सेंट्रो कार rj 27 ca 9471 को सामने से तेज रफ्तार आते एक ट्रोले ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार दोनों युवको की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुरूप अपने निजी कार्य के खत्म हो जाने के बाद 35 वर्षीय आवेश रजा मोहम्मद हुसैन सवीना निवासी और 19 अख्तर पुत्र सज्जाद खान सवीना निवासी कुंभलगढ़ से उदयपुर आ रहे थे। इस दौरान सुखेर टनल में सामने से आते एक तेज रफ्तार ट्रोले ने कार को अपनी जद में ले लिया जिससे कार में सवार दोनों ही युवकों की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया।  

हादसा इतना गंभीर हुआ जिसके चलते कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात हुए हादसे की सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश करते हुए मृतकों के परिजनों तक सूचना देने के साथ ही कार में सवार में दोनों युवको को महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ आपातकालीन इकाई में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर  मृत्यु को के शव को मोर्चरी में रखवाएं। 

जहां हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन वह पहुँच गए जिसका पोस्टमॉर्टम शनिवार को करवाकर परिवार जन को सौंप दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News