बिना ड्राइवर के ट्रक खुद चल पड़ा दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा

प्रतापनगर की घटना 

 | 
pratapnagar

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक पार्क किया हुआ ट्रक अचानक से चल पड़ा और पास के बने एक मकान की दीवार तोड़ता हुआ घर के अंदर घुस गया। 

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार संचालक मनवीर सिंह रावत जो कि ब्यावर का रहने वाला बताया जा रहा है वह, प्रताप नगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर बने अपने ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर अपनी ट्रक खड़ी कर कर ऑफिस में कोई कागजात लेने के लिए गया था। 

ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी खड़ी करने के साथ ही अपनी गाड़ी के हैंडब्रेक को भी खींचा था लेकिन ब्रेक में कोई तकनीकी खराबी आने से वह पूरी तरीके से नहीं लग पाया और कुछ ही देर में ट्रक खुद ब खुद चल पड़ा और पास में रहने वाले मुकेश जुवलानी के घर की दीवार तोड़ कर घर के अंदर घुस गया। 

घटना के बाद जुवलानी के मकान को खासा नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है और अब ट्रक को मकान से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि होने की बात सामने नहीं आई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News