कोहरे के कारण सीसारमा में भिड़ी दो बस

गनीमत रही बस में सवारियां कम थी जिसकी वजह से कोई जनहानि नही हुई

 | 
accident due to fog

उदयपुर 27 दिसंबर 2024। शहर से सटे नाई थाना क्षेत्र के सीसारमा गाँव मे शुक्रवार को कोहरे की वजह से अलसुबह दो बसे आपस मे भिड़ गई। हादसे के बाद एक बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार सीसारमा  गाँव में एक निजी बस उदयपुर से झाड़ोल की तरफ जा रही थी वही दूसरी रोड़वेज बस झाड़ोल से उदयपुर आ रही थी तभी अलसुबह कोहरे की वजह से दोनों बसे आपस मे टकरा गई। 

बसों की भिड़ंत की वजह से दोनों बसों के शीशे टूट गए। और भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद निजी बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वही हादसे के बाद लंबा जाम लग गया गया। गनीमत रही बस में सवारियां कम थी जिसकी वजह से कोई जनहानि नही हुई।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News