गोगुन्दा हाइवे पर ट्रेलर खाई में गिरा, दो की मौत
हादसों की हाईवे पर एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर
उदयपुर 12 अगस्त 2025 । ज़िले के गोगुंदा हाईवे पर खोखरिया नाल सुरंग की समीप दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में गोगुंदा की ओर से आटे के कट्टे लेकर जा रहा ट्रेलर खाई में गिर गया। ट्रेलर के केबिन में आटे के कट्टों के नीचे दबने से चालक और खलासी की दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रेलर गोगुंदा हाईवे से डिवाइडर को पार कर खाई में गिरा। हादसे की सूचना पर बेकरिया पुलिस का जाब्ता व हाईवे टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व हाईवे टीम ने बड़ी मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने शवों को बेकरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम होगा।
लगातार हाईवे पर हादसे हो रहे हैं लेकिन हाईवे ठेकेदार इन ब्लैक स्पॉट को अभी तक नहीं हटा रहा है। जिसके चलते रोज कोई ना कोई हादसा इस हाइवे पर हो रहा है और एक परिवार का चिराग बुझ रहा है