रक्षाबंधन पर उदयपुर आये युवक और उनके दोस्त की दुर्घटना में मौत

गोगुंदा इलाके में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

 | 
accident

उदयपुर 26 अगस्त 2023 ।  रक्षाबंधन के त्यौहार पर मुंबई से आए भाई समेत दो लोगों की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं शनिवार सुबह भरतपुर में भी सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। त्यौहार से पहले हुए इन हादसों ने परिवारों में कोहराम मचा दिया।

उदयपुर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

उदयपुर जिले के गोगुंदा इलाके में शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उदयपुर जिला मुख्यालय से 67 KM दूर पदराड़ा गांव के रहने वाले थे। हादसा गोगुंदा - सायरा रोड पर पदराड़ा जाते वक्त हुआ।

गोगुंदा थाना इंचार्ज शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि पदराड़ा गांव निवासी महिपाल सिंह (30) पुत्र भोपाल सिंह राजपूत व गौतम (27) पुत्र नारुलाल तेली शुक्रवार रात बाइक से गोगुंदा से निकले थे। वे अपने गांव पदराड़ा जा रहे थे।

पदराड़ा गांव के लोगों ने बताया कि महिपाल और गौतम दोनों अच्छे दोस्त थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर गौतम मुंबई से अपने गांव पदराड़ा आया हुआ था। गौतम के आने के बाद से महिपाल उसी के साथ कही भीं आता-जाता था। दोनों शुक्रवार को गोगुंदा गए थे, वापसी में हादसे में दोनों की मौत हो गई।

accident

गौतम के परिवार के सदस्य लक्ष्मीलाल ने बताया कि गौतम उनका भतीजा था। उनके पिताजी का दो महीने पहले निधन हो गया था। इस बार शोक की राखी थी। गौतम मुंबई में काम करता था। वह दो दिन पहले ही मुंबई से आया था। लक्ष्मीलाल ने बताया कि गौतम के माता पिता के पैरालिसिस शिकार हैं। वे बिस्तर में है। गौतम के एक बहन दुर्गा है। गौतम चार भाई बहनों में एक था।

ग्रामीणों ने बताया कि महिपाल तीन बहनों में अकेला भाई था। वह पदराड़ा गांव रहकर ही काम करता था। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दादा की मौत के बाद गौतम राखी पर छुट्टी लेकर आया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News