Udaipur Times, Accident News: उदयपुर के देबारी- अम्बेरी हाइवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तो दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर देबारी से अम्बेरी की तरफ आ रही एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उछलती हुई दूसरी लेन में जा पहुंची जहां पर दूसरी तरफ से आ रहे हैं तेज गति ट्रेलर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई तो एक अन्य व्यक्ति जो कार में सवार था वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रेलर का ड्राइवर भी घायल हुआ जिसे इलाज के लिए उदयपुर के एमबी चिकित्सालय मे ले जाया गया।
हादसे की वजह से सड़क पर गाड़ियों का जाम लग गया लेकिन जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची प्रताप नगर थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे हटाकर तुरंत जाम को क्लियर करवाया और मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया वही दोनों घायलों को भी एमबी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।