दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकराए
दिल्ली 16 अप्रैल 2026। राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों विमान को नुकसान हुआ हालाँकि गनीमत रही की विमान के यात्री सही सलामत और सुरक्षित रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज गुरवार 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया।
हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।
घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए इंतजाम कर रही है।
Source: Media Reports
#DelhiAirport #PlaneCollision #AkasaAir #SpiceJet #BreakingNews #IndiaNews #AviationNews #AirportIncident #FlightSafety #AirTravel #LatestNews #TrendingNow #ViralNews #NewsUpdate #IndiaBreaking #AviationSafety #DelhiNews #AirportUpdate #HyderabadFlight #LehFlight #IncredibleIndia #TravelNews
