उदयपुर के झाड़ोल SHO बुद्धराम बिश्नोई की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

 | 
Jhadol SHO Death in accident

 

Udaipur Times, Accident News, Jhadol SHO Death: उदयपुर जिले के झाड़ोल थाने के थानाधिकारी बुद्धराम बिश्नोई की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद कार से उदयपुर लौट रहे थे। हादसा जोधपुर के चामू थाना क्षेत्र में रात करीब 12 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, बुद्धराम बिश्नोई की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का बोनट और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एसएचओ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार चला रहा कॉन्स्टेबल घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चामू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल कॉन्स्टेबल का अस्पताल में उपचार जारी है।

चामू थानाधिकारी हनुमान बिश्नोई ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कार अचानक अनियंत्रित हुई थी। रात के समय सामने से आ रहे वाहन की तेज हेडलाइट की रोशनी सीधे आंखों पर पड़ने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई नहीं दी। इसके बाद कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

पुलिस हादसे के कारणों की आगे जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News