उदयपुर में देर रात बड़ा हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा पेड़ से टकराई, कार में फंसे मिले 2 युवक

 | 
Damaged Hyundai Creta after crashing into a tree at Sukhadia Circle in Udaipu

Udaipur Times, Accident News: 27 मई 2026। उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में फतहपुरा चौकी अंतर्गत सुखाड़िया सर्कल चौराहा पर मंगलवार देर रात एक कार पेड़ से टकरा गई। कार लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए आगे पेड़ से जा टकराई। जिससे कार का बोनट पूरी तरह टूट गया और आसपास कार के पार्ट्स बिखर गए। सुबह जब लोगों ने कार को इस हालत में देखा तो लोग हैरान रह गए। Accident News

हादसा देर रात करीब 2 बजे का है। जब काले रंग की क्रेटा कार (RJ27 CK3345) फतहपुरा की तरफ से सुखाड़िया सर्कल की तरफ आ रही थी। कार की स्पीड तेज थी। इसी वजह से सर्कल पर टर्न लेते वक्त कार सीधे चौराहे पर चढ़ गई और रेलिंग को तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई। कार का बोनट करीब एक फीट पेड़ के अंदर घुस गया। Accident News

अचेत अवस्था में कार में फंसे थे दोनों युवक

फतहपुरा चौकी के हैड कांस्टेबल ​बजरंग ने बताया कि तेज स्पीड की वजह से ये हादसा हुआ। इसमें खारोल कॉलोनी निवासी कुनाल पिता राजेश हरिजन और विजय हरिजन घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हमने कार में देखा तो दोनों अचेत अवस्था में फंसे हुए थे। जिन्हें मशक्कत से बाहर निकाला और एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया। दोनों के हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। दोनों का इलाज जारी है। साथ ही इनके परिजनों को सूचना दी। Accident News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News