उदयपुर के दूधतलाई ज़िप लाइन पर बड़ा हादसा टला, 8 मिनट तक ऊंचाई पर लटके रहे दो पर्यटक

 | 
Doodhtalai Zip line accident avert

 

Udaipur Times: Udaipur News: 18 जून 2026। उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दूधतलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौसम खराब होने और तेज हवाएं चलने के बावजूद जिप लाइन का संचालन जारी रखा गया, जिससे दो पर्यटकों की जान खतरे में पड़ गई। Udaipur News

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान दो पर्यटक दूधतलाई की जिप लाइन पर राइड कर रहे थे। तेज हवा के कारण दोनों बीच रास्ते में हवा में फंस गए और करीब 8 मिनट तक ऊंचाई पर लटके रहे। Udaipur News

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। Udaipur News

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौसम खराब होने के संकेत पहले से मिल रहे थे, इसके बावजूद जिप लाइन का संचालन बंद नहीं किया गया। ऐसे में अब सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। Udaipur News

आपको बता दें कि दूधतलाई की यह जिप लाइन करीब 630 मीटर लंबी है और 70 फीट से अधिक ऊंचाई पर संचालित होती है। रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक इसका आनंद लेने पहुंचते हैं। Udaipur News

फिलहाल यह घटना पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों की गंभीरता से पालना किए जाने की जरूरत को एक बार फिर सामने लेकर आई है। सवाल यह है कि अगर मौसम खराब था तो जिप लाइन का संचालन आखिर क्यों जारी रखा गया? Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News