geetanjali-udaipurtimes

फतेहसागर झील में मिली अज्ञात लड़की की लाश

अंबामाता थाना पुलिस जांच में जुटी
 | 

उदयपुर 17 अक्टूबर 2025। शुक्रवार प्रातः लगभग 6:30 बजे अंबामाता थाना पुलिस को सूचना मिली कि फतेहसागर झील में मोती मगरी के सामने एक अज्ञात लड़की का शव तैरता हुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर मौजूद मॉर्निंग वॉक कर रहे नागरिक पुरुषोत्तम कुमावत ने पुलिस जवानों और अन्य लोगों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को एम.बी. अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। अंबामाता थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal