Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के गणगौर घाट के पास दाईजी पुलिया पर सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति के पानी में डूब गया।
व्यक्ति के डूबने की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे तक गोताखोरों ने पानी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। अब मंगलवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।
रेस्क्यू टीम में गोताखोर विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, विजय नकवाल, कैलाश मेनारिया, भवानी शंकर वाल्मीकि, हीरालाल प्रजापत, दिव्यांश वैष्णव, गौरव बागोरा और चालक प्रकाश राठौड़ शामिल रहे।